समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर कड़ा हमला किया है। उन्होंने इसे देशवासियों के खिलाफ एक बड़ी साजिश करार दिया और कहा कि यह अंग्रेजों की गुलामी से भी गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है।
अखिलेश यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एसआईआर प्रक्रिया का 20 सेकंड का वीडियो साझा करते हुए लिखा, “यह लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी है। जनता जागरूक हो। आज वोट काटा जा रहा है, कल खेत-जमीन-मकान-राशन-जाति-आरक्षण से नाम काटा जाएगा। फिर बात खातों और मध्यम वर्ग के लॉकर तक पहुंच जाएगी।”उन्होंने कहा कि यह समय जागने और एक-एक वोट बचाने का है।
सपा प्रमुख ने सभी विपक्षी दलों और बीजेपी के सहयोगी दलों से अपील की कि वे एकजुट हों और भाजपा के महासड्यंत्र का पर्दाफाश करें। उन्होंने चेताया कि जो दल भाजपा को अपना सहयोगी मान रहे हैं, भाजपा सबसे पहले उन्हीं का नुकसान करेगी।













