ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को संचार साथी ऐप को लेकर केंद्र को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि यह नागरिकों की निजता को नष्ट करने और भारतीयों को जोखिम में डालने का नरेन्द्र मोदी सरकार का एक और प्रयास है।
हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘संचार साथी ऐप मोदी सरकार द्वारा नागरिकों की निजता को नष्ट करने और भारतीयों को जोखिम में डालने का एक और प्रयास है। यह तथ्य कि परिपत्र को सार्वजनिक भी नहीं किया गया, सरकार की छवि को खराब करता है। ऐप को अनिवार्य और न हटाने लायक बनाने से हमारे हर उपकरण पर सरकारी जासूसी का खतरा बढ़ जाएगा।













