पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक जनसभा में बोलते हुए कहा, “आप जानते हैं कि अब एडमिनिस्ट्रेशन और लॉ एंड ऑर्डर मेरे हाथ में नहीं हैं। इलेक्शन कमीशन ने उन्हें अपने हाथ में ले लिया है, और वे पूरी तरह से होम मिनिस्टर अमित शाह के निर्देशों पर काम कर रहे हैं।
चीफ सेक्रेटरी, होम सेक्रेटरी, डीजीपी, एसपी, डीएम, सीपी, बीडीओ, एडीएम, एसडीओ – सबको बदल दिया गया है। इलेक्शन कमीशन ने मेरे हाथ से सारी पावर ले ली है और यहां सुपर प्रेसिडेंट रूल चला रहा है, जिसमें एक तरफ होम मिनिस्टर हैं और दूसरी तरफ गवर्नर को बुलाया गया है।













