रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि वोट की कीमत क्या है, इसे समझना बहुत जरूरी है। देश की संस्थाओं को कुचला जा रहा है। ऐसे में सभी को इसके खिलाफ एक साथ उठ खड़ा होना चाहिए।
प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की न्यायपालिकाएं दबाव में हैं। पिछले चुनाओं में कांग्रेस पार्टी के अकाउंट जब्त कर दिए गए। ईडी, सीबीआई भेजी गईं। आज संसद को देखिए, मुश्किल से एक सत्र में एक दो बहस होती है। जब राहुल गांधी और खड़गे ने मुद्दा उठाया कि हमें बहस करनी है, वोट चोरी के मुद्दे पर। लेकिन वह मानने को तैयरा नहीं हो रहे थे। वह तब तैयार हुए जब वंदे मातरम पर चर्चा की बात हुई।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पूरा देश जानता है कि यह ‘वोट चोरी’ करते हैं और उसी से जीतते हैं। राहुल गांधी ने इसके सबूत दिए। बिहार में आदर्श आचार संहिता के दौरान लोगों के खाते में 10-10 हजार रुपये दिए गए और चुनाव आयोग आंख मूदे हुए था।













