नई दिल्ली:सोमा सेन रॉय IMD वैज्ञानिक ने बताया, “…पूरे उत्तर भारत में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है लेकिन रेड अलर्ट की चेतावनी को कल से घटाया जाएगा। पूर्व की तरफ एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिसकी वजह से पंजाब, हरियाणा इन सभी राज्यों में अरब सागर से नमी आ रही है… इस वजह से हीट वेव की स्थिति थोड़ी कम होने की संभावना है… कल से दिल्ली के लिए रेड अलर्ट, येलो अलर्ट में चला जाएगा… बिहार में आज रेड अलर्ट के बाद कल से ऑरेंज अलर्ट और झारखंड में आज ऑरेंज अलर्ट से येलो अलर्ट होगा… उत्तर प्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक रेड अलर्ट जारी रहेगा…