• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home देश

सोलापुर के मुसलमान बकरीद के पहले दिन नहीं करेंगे कुरबानी

मुस्लिम समुदाय ने कहा है कि चूंकि बकरीद आमतौर पर तीन दिन तक मनाई जाती है, इसलिए वे अगले दिन कुरबानी करेंगे तब पंधारपुर मंदिर से भक्तों की भीड़ भी जा चुकी होगी।

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
June 29, 2023
in देश
0
सोलापुर के मुसलमान बकरीद के पहले दिन नहीं करेंगे कुरबानी

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंधारपुर स्थित विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर में हर साल होने वाला आयोजन जहां वरकरी या श्रद्धालुओं के लिए आस्था का विषय होता है, वहीं नेताओं के लिए यह एक जनसंपर्क का मौका भी होता है। इन नेताओं में राज्य के कद्दावर नेता शरद पवार तक शामिल हैं।पंधारपुर मंदिर में महाराष्ट्र के लगभग हर हिस्से से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और आषाढ़ एकादशी (जो आमतौर पर जुलाई में आती है) पर तो यहां भारी भीड़ होती है। इस दिन यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या गुरु पूर्णिमा पर (यह भी जुलाई में ही आती है) शिर्डी के साई बाबा मंदिर से भी ज्यादा होती है। लेकिन साई बाबा मंदिर में आने वाले लोग देश भर से आते हैं और इनमें आमतौर पर शहरी लोग ज्यादा होते हैं।

वरकरी डांडी मार्च निकालते हैं और लोकप्रिय संत ध्यानेश्वर और तुकाराम की पादुकाएं पालकी में रखकर लाते हैं। यह परंपरा 7 सदी पहले इस मंदिर में इन दोनों संतों के आगमन की याद में निभाई जाती है। इस पालकी परंपरा का इतना महत्व है कि कोविड लॉकडाउन के दौरान भी इसे निभाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने हैलीकॉप्टर से पादुकाएं मंदिर तक पहुंचाई थीं। अंग्रेजी शासन में पालकी को घोड़ों पर लाया जाता था, लेकिन अब श्रद्धालु इन्हें अपने कंधों पर लाते हैं। इनमें पुरुष महिलाएं सभी शामिल होते हैं।

इतना बड़ा समागम होने के बावजूद कभी भी पंधारपुर उत्सव के दौरान किसी किस्म का सांप्रदायिक तनाव नहीं हुआ। इस साल आषाढ़ी एकादशी ठीक उसी दिन है जिस दिन बकरीद मनाई जा रही है, यानी गुरुवार 29 जून को। जिस तरह से सकाल समाज से संबद्ध हिंदुत्ववादी गुटों को सत्तापक्ष का संरक्षण हासिल है, ऐसे में वे इस मौके का लाभ उठाकर हिंदू-मुसलमानों के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस भी इस बात को लेकर आशंकित है कि मामूली से व्हाट्सऐप फॉर्वर्ड पर बवाल करने वाले गुट बकरीद के दिन लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कुछ गड़बड़ी कर सकते हैं, क्योंकि बकरीद पर मुस्लिम समुदाय कुरबानी (बकरे की) करता है।

इसके चलते सोलापुर जिले और आसपास के जिलों में मुस्लिम समूहों के साथ पुलिस ने बैठक कर समझाया है कि वे हिंदुत्ववादी गुटों के उकसावे में न आएं। लेकिन मुस्लिम समुदाय ने एक कदम आगे बढ़कर ऐलान कर दिया है कि इस साल बकरीद के पहले दिन यानी आषाढ़ी एकादशी पर वे बकरे की कुरबानी नहीं करेंगे। मुस्लिम समुदाय ने कहा है कि चूंकि बकरीद आमतौर पर तीन दिन तक मनाई जाती है, इसलिए वे अगले दिन कुरबानी करेंगे तब पंधारपुर मंदिर से भक्तों की भीड़ भी जा चुकी होगी। पंधारपुर मंदिर में उत्सव आमतौर पर मुख्यमंत्री द्वारा आरती के साथ संपन्न होता है।

Previous Post

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की बायोग्राफी तैयार

Next Post

टीएस सिंह देव छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री नियुक्त

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
टीएस सिंह देव छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री नियुक्त

टीएस सिंह देव छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री नियुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024
धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

May 17, 2023
मध्य प्रदेश में दलित युवक को नग्न कर उलटा लटकाया

मध्य प्रदेश में दलित युवक को नग्न कर उलटा लटकाया

February 14, 2024

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
चार धाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा पर अगले आदेश तक रोक

चार धाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा पर अगले आदेश तक रोक

June 15, 2025
महाराष्ट्र सरकार को  निरस्त किया जाए-कांग्रेस

महाराष्ट्र सरकार को निरस्त किया जाए-कांग्रेस

June 13, 2025
लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन क्रैश, 242 यात्री थे सवार

लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन क्रैश, 242 यात्री थे सवार

June 12, 2025
दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप, जानें कब होगी मॉनसून की बारिश, मौसम विभाग का आया अलर्ट

उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी से आम जनजीवन बेहाल

June 11, 2025

Recent News

चार धाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा पर अगले आदेश तक रोक

चार धाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा पर अगले आदेश तक रोक

June 15, 2025
महाराष्ट्र सरकार को  निरस्त किया जाए-कांग्रेस

महाराष्ट्र सरकार को निरस्त किया जाए-कांग्रेस

June 13, 2025
लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन क्रैश, 242 यात्री थे सवार

लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन क्रैश, 242 यात्री थे सवार

June 12, 2025
दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप, जानें कब होगी मॉनसून की बारिश, मौसम विभाग का आया अलर्ट

उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी से आम जनजीवन बेहाल

June 11, 2025
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

चार धाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा पर अगले आदेश तक रोक

चार धाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा पर अगले आदेश तक रोक

June 15, 2025
महाराष्ट्र सरकार को  निरस्त किया जाए-कांग्रेस

महाराष्ट्र सरकार को निरस्त किया जाए-कांग्रेस

June 13, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.