• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home देश

फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग को लेकर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट

कई लोगों के बयान दर्ज, मुख्य शूटर की पहचान, पुलिस ने किए कई और खुलासे

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
February 4, 2026
in देश
0
फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के  घर पर फायरिंग को लेकर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट

फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग मामले को लेकर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट मोड पर है। बिश्नोई गैंग द्वारा की गई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी है। पहले उनके घर पर सिर्फ दो पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन अब सुरक्षा में इजाफा किया गया है।

रोहित शेट्टी के घर के आसपास और उनकी निजी सुरक्षा में अतिरिक्त जवान लगाए गए हैं। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि फायरिंग के लिए शूटर ने अत्याधुनिक कंट्री मेड हथियार का इस्तेमाल किया। इस हथियार से 7.62 एमएम की पांच बुलेट चलाई गईं। पुलिस अब जांच कर रही है कि यह 7.62×51 एनएटीओ या 7.62×39 एमएम वाली बुलेट थी, जो राइफल और मशीनगन में इस्तेमाल होती हैं। ये बुलेटें तेज गति और गहराई तक प्रभाव छोड़ने के लिए जानी जाती हैं।

जांच में पता चला है कि फायरिंग के बाद शूटर स्कूटी से कुछ दूरी तक भागा। उसके बाद उसने एक ऑटो चालक से कल्याण जाने की बात की, लेकिन ऑटो चालक ने मना कर दिया। फिर दूसरे ऑटो चालक ने उसे विले पार्ले रेलवे स्टेशन के पास छोड़ा। लोकल ट्रेनें बंद होने के कारण शूटर ने प्राइवेट ट्रांसपोर्ट से मुंबई से बाहर निकलने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों ऑटो चालकों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, पुणे से मुंबई में स्कूटी डिलीवरी करने वाले गिरफ्तार आरोपियों सिद्धार्थ येनपूरे और स्वप्नील सकट को कुल 10 हजार रुपए मिले थे। ये पैसे मास्टरमाइंड शुभम लोनकर ने आरोपी समर्थ पोमाजी को दिए थे। पोमाजी ने दोनों को स्कूटी डिलीवरी के बाद पुणे लौटने पर पैसे दिए। पुलिस अब जांच कर रही है कि पूरी घटना के लिए बिश्नोई गैंग ने कुल कितनी रकम दी थी। आरोपियों के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है।

पुलिस ने रोहित शेट्टी से पूछताछ की कि क्या उन्हें किसी गैंग या व्यक्ति से धमकी मिली थी। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें किसी भी तरह की धमकी नहीं मिली है, न मैसेज, न कॉल, न वॉइस नोट और न ही ईमेल के जरिए। जांच में यह भी सुराग मिला है कि फायरिंग के समय शूटर के साथ बिश्नोई गैंग के कुछ और लोग मौजूद थे। उनकी पहचान करने की कोशिश जारी है।

अधिकारी ने बताया कि मुख्य शूटर की पहचान हो चुकी है और उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हुई हैं। मामले में अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

Previous Post

उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर ली करवट

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024
धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

May 17, 2023

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के  घर पर फायरिंग को लेकर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट

फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग को लेकर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट

February 4, 2026
देश में कहां होगी बारिश, कहां पड़ेगी लू की मार

उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर ली करवट

February 4, 2026
सहारनपुर में दर्दनाक हादसा!

यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी

February 3, 2026
छात्रों से नमाज पढ़वाने के आरोप में सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य निलंबित

छात्रों से नमाज पढ़वाने के आरोप में सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य निलंबित

February 3, 2026

Recent News

फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के  घर पर फायरिंग को लेकर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट

फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग को लेकर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट

February 4, 2026
देश में कहां होगी बारिश, कहां पड़ेगी लू की मार

उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर ली करवट

February 4, 2026
सहारनपुर में दर्दनाक हादसा!

यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी

February 3, 2026
छात्रों से नमाज पढ़वाने के आरोप में सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य निलंबित

छात्रों से नमाज पढ़वाने के आरोप में सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य निलंबित

February 3, 2026
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के  घर पर फायरिंग को लेकर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट

फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग को लेकर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट

February 4, 2026
देश में कहां होगी बारिश, कहां पड़ेगी लू की मार

उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर ली करवट

February 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.