शाजापुर:मध्य प्रदेश के शाजापुर में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “अब वह समय आ गया है कि हमें हिंदूस्तान का एक्स-रे करना है। यह पता लगाना है कि अगर 90 अफसर देश को चला रहे हैं और उसमें OBC की भागीदारी 5% है तो क्या OBC की आबादी 5% है? देश में एक ही मुद्दा है जातिगत जनगणना। OBC कितने हैं और उनकी भागीदारी कितनी होनी चाहिए, यही सबसे बड़ा सवाल है।”
उन्होंने कहा कि कानून RSS वाले लोग बनाते हैं, कानून अफसर बनाते हैं, कानून बीजेपी के सांसद और विधायक नहीं बनाते। एक और सच्चाई यह है कि हिंदूस्तान को 90 अफसर चलाते हैं। मैं हिंदूस्तान के सभी OBC से पूछता हूं नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सरकार में आपकी भागीदारी है। आप बताइए इन 90 अफसरों में OBC कितने हैं?
मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश हिंदूस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है। जितना भ्रष्टाचार बीजेपी के लोगों ने यहां किया है उतना पूरे देश में नहीं किया। BJP ने बच्चों के फंड, मिड-डे मील और स्कूल यूनिफॉर्म के फंड के साथ महाकाल कॉरिडोर में पैसा चोरी किया। व्यापम स्कैम में 1 करोड़ युवाओं को नुकसान पहुंचाया। यहां MBBS की सीट्स बेची जाती है और पेपर लीक किया जाता है।