मशहूर उद्योगपति और देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। वे 86 साल के थे। देश के सबसे बड़े कारोबारी ट्रस्ट टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सोमवार के भर्ती थे। बढ़ती उम्र के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियां थीं।
रतन टाटा की अगुवाई में टाटा समूह ने नई बुलंदियों को छुआ। रतन टाटा ने 1991 में टाटा समूह की चेयरमैन के तौर पर बागडोर संभाली थी। वे 2012 कंपनी के चेयरमैन रहे।
टाटा समूह ने एक अधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी।