• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home देश

केजरीवाल सरकार के 400 ‘विशेषज्ञ’उपराज्यपाल द्वारा सेवा से हटाए गए

नियुक्ति में झोलझाल का आरोप, हटाए गए ये सभी लोग दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों और एजेंसियों में फेलो, सहायक फेलो, सलाहकार, उप सलाहकार, विशेषज्ञ, सीनियर रिसर्च अधिकारी और कंसल्टेंट जैसे पदों पर नियुक्त थे।

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
July 4, 2023
in देश
0
केजरीवाल सरकार के 400 ‘विशेषज्ञ’उपराज्यपाल द्वारा सेवा से हटाए गए

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आज तत्काल प्रभाव से केजरीवाल सरकार में बतौर विशेषज्ञ काम कर रहे 400 लोगों की सेवाएं समाप्त कर दी है। बयान में कहा गया है कि इन लोगों की तैनाती में आरक्षण नीति के साथ पारदर्शिता का पालन नहीं किया गया था, जिस वजह से इन सबको सेवा से टर्मिनेट कर दिया गया है। ये लोग दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों, कॉरपोरेशन, बोर्ड और पीएसयू में बतौर ‘विशेषज्ञ’ नियुक्त थे।

इस संबंध में उपराज्यपाल के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इन ‘विशेषज्ञों’ की नियुक्तियों में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण नीति का पालन नहीं किया गया था। सेवा से हटाए गए ये लोग दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों और एजेंसियों में फेलो, सहायक फेलो, सलाहकार, उप सलाहकार, विशेषज्ञ, सीनियर रिसर्च अधिकारी और कंसल्टेंट पदों पर नियुक्त थे।

इसके अलावा उपराज्यपाल के कार्यालय की ओर से यह भी कहा गया है कि हटाए गए इन उम्मीदवारों में से कई तो इन पदों के लिए पर्याप्त शैक्षणिक योग्यता भी पूरी नहीं करते हैं। कई उम्मीदवार तो ऐसे हैं जिनके पास इन पदों के लिए पर्याप्त अनुभव भी नहीं है। लेकिन फिर भी बिना किसी प्राधिकरण और उचित मानदंडों के ही इनकी नियुक्तियां कर दी गई थीं।

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के सेवा विभाग ने इन 400 लोगों को तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए एलजी से अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर एलजी ने आदेश जारी कर दिया। सेवा विभाग ने 23 विभागों, स्वायत्त संस्थाओं और पीएसयू में विशेषज्ञ के तौर पर काम कर रहे इन लोगों के बारे में जानकारी जुटाई थी। इसमें सेवा विभाग को पता चला कि उद्योग मंत्रालय, पर्यावरण, पुरातत्व विभाग, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और दिल्ली आर्काइव्स जैसे विभागों ने इन लोगों की नियुक्ति से पहले सक्षम प्राधिकरण से किसी तरह की अनुमति नहीं ली थी।

खबर के अनुसार सेवा विभाग को पड़ताल में पता चला कि उद्योग, पर्यावरण, पुरातत्व, महिला एवं बाल विकास और दिल्ली आर्काइव्स जैसे पांच मंत्रालयों में ऐसे 69 लोग पाए गए, जिनकी नियुक्ति के लिए किसी से कोई मंजूरी नहीं ली गई। इसी तरह दिल्ली सरकार से जुड़े 13 बोर्ड में ऐसे 155 लोग थे, जिनकी बहाली के लिए कोई मंजूरी नहीं ली गई।

इसके अलावा, दिल्ली असेंबली रिसर्च सेंटर (डीएआरसी), डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमिशन ऑफ दिल्ली (डीडीसीडी) और डिपार्टमेंट ऑफ प्लानिंग में 187 लोगों की नियुक्ती की जानकारी ही सेवा विभाग को नहीं दी गई थी। हालांकि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, खाद्य सुरक्षा, इंदिरा गांधी हॉस्पिटल एंड ट्रांसपोर्ट जैसे चार विभागों में 11 लोगों की नियुक्ति में उपराज्यपाल की मंजूरी ली गई थी।

Previous Post

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी

Next Post

सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर खालिस्तानी कट्टरपंथियों का हमला!

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर खालिस्तानी कट्टरपंथियों का हमला!

सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर खालिस्तानी कट्टरपंथियों का हमला!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024
धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

May 17, 2023

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
हम यहां भाई की तरह रहते हैं और अपनी ओछी मानसिकता से बांटने की कोशिश न करें

हम यहां भाई की तरह रहते हैं और अपनी ओछी मानसिकता से बांटने की कोशिश न करें

February 23, 2026
दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन शुरू

दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन शुरू

February 22, 2026
UGC ने 20 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया

UGC ने 32 फर्जी विश्वविद्यालयों का किया खुलासा, दिल्ली में सबसे ज्यादा

February 22, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी विधायक का प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमला

उत्तराखंड में बीजेपी विधायक का प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमला

February 21, 2026

Recent News

हम यहां भाई की तरह रहते हैं और अपनी ओछी मानसिकता से बांटने की कोशिश न करें

हम यहां भाई की तरह रहते हैं और अपनी ओछी मानसिकता से बांटने की कोशिश न करें

February 23, 2026
दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन शुरू

दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन शुरू

February 22, 2026
UGC ने 20 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया

UGC ने 32 फर्जी विश्वविद्यालयों का किया खुलासा, दिल्ली में सबसे ज्यादा

February 22, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी विधायक का प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमला

उत्तराखंड में बीजेपी विधायक का प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमला

February 21, 2026
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

हम यहां भाई की तरह रहते हैं और अपनी ओछी मानसिकता से बांटने की कोशिश न करें

हम यहां भाई की तरह रहते हैं और अपनी ओछी मानसिकता से बांटने की कोशिश न करें

February 23, 2026
दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन शुरू

दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन शुरू

February 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.