• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
No Result
View All Result
Home देश

स्वतंत्रता दिवस हम सब के लिए गौरवपूर्ण और पावन:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

हमारी बहनें और बेटियां साहस के साथ, हर तरह की चुनौतियों का सामना करें और जीवन में आगे बढ़ें।

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
August 14, 2023
in देश
0
स्वतंत्रता दिवस हम सब के लिए गौरवपूर्ण और पावन:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली:77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- सभी देशवासी उत्साह के साथ अमृत महोत्सव मना रहे हैं। यह दिन हम सब के लिए गौरवपूर्ण और पावन है। चारों ओर उत्सव का वातावरण देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है।

जाति, पंथ, भाषा और क्षेत्र के अलावा, हमारी अपने परिवार और कार्य-क्षेत्र से जुड़ी पहचान भी होती है। लेकिन हमारी एक पहचान ऐसी है जो इन सबसे ऊपर है, और हमारी वह पहचान है, भारत का नागरिक होना।

स्वतंत्रता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम केवल एक व्यक्ति ही नहीं हैं, बल्कि हम एक ऐसे महान जन-समुदाय का हिस्सा हैं, जो अपनी तरह का सबसे बड़ा और जीवंत समुदाय है। यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिकों का समुदाय है।

औपनिवेशिक शासन ने इसे खत्म करने की कोशिश की थी। 15 अगस्त 1947 को हम आजाद हुए। हमारा स्वाधीनता आंदोलन अद्भुत था। महान सभ्यता के मूल्यों को जन-जन में ले गए। हमारे स्वाधीनता संग्राम के मूल्यों सत्य-अहिंसा को पूरी दुनिया में अपनाया गया है।गांधीजी तथा अन्य महानायकों ने भारत की आत्मा को फिर से जगाया और हमारी महान सभ्यता के मूल्यों का जन-जन में संचार किया।

सभी लोग स्वतंत्रता दिवस को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी कर रहे हैं। ये मुझे बचपन की याद भी दिला रहा है। जब तिरंगा फहराया जाता था तो लगता था कि शरीर में बिजली कौंध गई हो। मिठाई बांटी जाती थी। ये सब उत्साह से भर देता था। स्वतंत्रता दिवस हमें ये याद दिलाता है कि हम व्यक्ति नहीं हैं, हम विश्व के सबसे बड़े नागरिक समुदाय हैं।

मैं सभी देशवासियों से आग्रह करती हूं कि वे महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता दें। मैं चाहूंगी कि हमारी बहनें और बेटियां साहस के साथ, हर तरह की चुनौतियों का सामना करें और जीवन में आगे बढ़ें।

आज महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर योगदान दे रही हैं और देश का गौरव बढ़ा रही हैं। मुझे प्रसन्नता होती है कि महिलाओं की आर्थिक सशक्तीकरण पर ध्यान रखा जा रहा है।

आज हम देख रहे हैं कि भारत ने विश्व पर यथोचित स्थान बनाया है। अपनी यात्राओं के दौरान मैंने नए गौरव का भाव देखा है। भारत दुनिया में मानवीय मूल्यों को स्थापित करने में अग्रणी योगदान दे रहा है।

भारत, पूरी दुनिया में, विकास के लक्ष्यों और मानवीय सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। G20 समूह दुनिया की दो-तिहाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए यह हमारे लिए वैश्विक प्राथमिकताओं को सही दिशा में ले जाने का यह एक अद्वितीय अवसर है।

Previous Post

जातीय गणना पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

Next Post

‘मेरे प्रिय 140 करोड़ परिवारजन…’

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
‘मेरे प्रिय 140 करोड़ परिवारजन…’

'मेरे प्रिय 140 करोड़ परिवारजन...'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024
धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

May 17, 2023

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
डेमोक्रेसी की हो गई बाईपास सर्जरी-ममता

ममता बनर्जी ने पुणे में बंगाल के प्रवासी मजदूर की हत्या की निंदा की

February 13, 2026
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में पढ़ेंगे सीबीएसई के छात्र

दिल्ली के कई स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी

February 13, 2026
राजस्थान में पेपर लीक करने वालों को होगी उम्रकैद

राजस्थान के बजट से समाज का हर वर्ग हताश: अशोक गहलोत

February 12, 2026
असम में अंतिम मतदाता सूची जारी

असम में अंतिम मतदाता सूची जारी

February 12, 2026

Recent News

डेमोक्रेसी की हो गई बाईपास सर्जरी-ममता

ममता बनर्जी ने पुणे में बंगाल के प्रवासी मजदूर की हत्या की निंदा की

February 13, 2026
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में पढ़ेंगे सीबीएसई के छात्र

दिल्ली के कई स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी

February 13, 2026
राजस्थान में पेपर लीक करने वालों को होगी उम्रकैद

राजस्थान के बजट से समाज का हर वर्ग हताश: अशोक गहलोत

February 12, 2026
असम में अंतिम मतदाता सूची जारी

असम में अंतिम मतदाता सूची जारी

February 12, 2026
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

डेमोक्रेसी की हो गई बाईपास सर्जरी-ममता

ममता बनर्जी ने पुणे में बंगाल के प्रवासी मजदूर की हत्या की निंदा की

February 13, 2026
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में पढ़ेंगे सीबीएसई के छात्र

दिल्ली के कई स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी

February 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.