दिल्ली में भारी बारिश के कारण यमुना नदी उफान पर है जिसकी वजह से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यमुना नदी का पानी यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक पहुंच गया है। उधर, ओल्ड वजीराबाद ब्रिज वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं दिल्ली सचिवालय तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है।