चुनाव आयोग ने पांच राज्यों (पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी) में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। असम, केरल, पुडुचेरी में 9 अप्रैल, तमिलनाडु में 23 अप्रैल, बंगाल में 23, 29 अप्रैल को चुनाव, 4 मई को नतीजे आएंगे ।
CPI नेता डी. राजा ने चुनावी तारीखों की घोषणा पर कहा, “बहुत से प्रश्न उठाए जा रहे हैं, बहुत से मुद्दे उठाए जा रहे हैं, चुनाव आयोग को विश्वसनीयता से उसपर जवाब देना चाहिए। चुनाव आयोग जनता को खुद पर यकीन नहीं दिला पा रही।
हमने देखा कि बिहार में क्या हुआ… मैं हमेशा कहता हूं कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और इसे निष्पक्षता से एक संवैधानिक संस्था की तरह व्यवहार करना चाहिए। इसे लोगों को चुनाव आयोग पर शक करने या सवाल उठाने का मौका नहीं देना चाहिए… अगर वैध मतदाताओं को मतदान करने से रोका जाएगा तो ज़ाहिर है कि चुनाव आयोग पर सवाल उठेंगे।













