आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि कल चुनाव आयुक्त ज्ञानेष कुमार का नाम सुनकर लगा की उनका नाम अज्ञानेष होना चाहिए, या तो वो मुर्ख हैं या जानबूझ कर बन रहहे हैं। या हमें मूर्ख समझ रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि उनसे जो सवाल किया उसका एक भी जवाब नहीं दिया। आपने बिहार में एसआईआर के नाम पर 65 लाख नाम काट दिया एक भी वोटर नहीं जोड़ा। आप उन लोगों से डॉक्यूमेंट मांग रहे हैं जो बाढ़ जैसे इलाकों में रहता है।
संजय सिंह ने पूछा कि बीएलओ साइन कर रहा है उपर क्या कार्रवाई की, कुत्ते का निवास प्रमाण पत्र बिहार में बन गया क्या कार्रावई की, मरे लोगों को जिंदा कर दिया, जिंदा को मार दिया इस पर चुनाव आयोग ने क्या किया।
बीजेपी कहती है इस देश में उन्हेीं लोगों के वोट कट रहे हैं जो घुसपैठिया हैं। 22 लाख को मरे में आपने गिना दिया और जो 45 लाख हैं वो क्या घुसपैठिया हैं। संजय सिंह ने कहा कि वोट चोर कहना संविधान के खिलाफ है और वोट चोरी करना संविधान के पक्ष में हैं।
संजय सिंह ने कहा सांसदों के घर में 25-30 वोट बने हमने शिकायत की कोई कार्रवाई नहीं हुई। चुनाव आयोग ने 22 हजार वोट पुरानी दिल्ली में काट दिए चुनाव से पहले इसकी शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।