दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट इलाके में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा की घटना के मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापे मार रही है। पुलिस की कई टीमें यूट्यूबर सलमान की तलाश में जुटी हैं। आरोप है कि सलमान ने सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।
इस मामले में पुलिस अब तक 30 लोगों की पहचान कर चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, बॉडी कैमरा और वायरल वीडियो के आधार पर 30 लोगों की पहचान की है। उन्होंने बताया कि पत्थरबाजी की घटना में 30 लोगों की पहचान होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।













