राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शीतलहर और कोल्ड डे जैसी स्थिति बनने की संभावना है। कई इलाकों में सुबह और देर रात मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से करीब 2.3 डिग्री कम है।
सीमित धूप के कारण दिन के तापमान में भी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों को दिनभर ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी तापमान कम रहने की संभावना है।













