• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home देश

कैसरगंज से बृजभूषण की जगह बेटे करणभूषण को बी जे पी का टिकट

रायबरेली से योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह लोकसभा उम्मीदवार घोषित

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
May 2, 2024
in देश
0
कैसरगंज से बृजभूषण की जगह बेटे करणभूषण को बी जे पी का टिकट

नई दिल्ली:आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की चर्चित कैसरगंज सीट से बीजेपी ने वर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट दिया है। हालांकि, इस सीट पर बीजेपी बृजभूषण के ही सहारे है, क्योंकि पार्टी ने उनके बेटे करण भूषण सिंह को यहां से उम्मीदवार घोषित किया है। बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं। इसी कारण उनके टिकट पर पेंच फंसा हुआ था।

बीजेपी ने इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट रायबरेली से भी अपने उम्मीदवार का नाम आज घोषित कर दिया। पार्टी ने योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है। इस सीट से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लगातार पांच बार जीत दर्ज की है। गांधी अब राज्यसभा की सदस्य हैं। कांग्रेस ने अभी तक इस सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

करण भूषण, बृजभूषण सिंह के छोटे बेटे हैं। 13 दिसंबर 1990 को जन्मे करण भूषण एक बेटी और एक बेटे के पिता हैं। वह डबल ट्रैप शूटिंग के नेशनल खिलाड़ी रहे हैं। करण भूषण ने डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से बीबीए और एलएलबी किया है। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से बिजनेस मैनेजमेंट का डिप्लोमा भी लिया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। यह उनका पहला चुनाव है।

बीजेपी ने गुरुवार को लोकसभा उम्मीदवारों की 17 वीं सूची जारी कर इन दोनों उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। इसके साथ ही बीजेपी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपने 6 उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कि है। पार्टी ने घासीपुरा विधानसभा से शंभूनाथ राउत, भोगराई से आशीष पात्रा, भंडारीपोखरि से सुधांशु नायक, बरी से उमेश चंद्र जेना, बाराबती कटक से पूर्णचंद्र महापात्र और बेगुनिया विधानसभा से प्रकाश चंद्र रणबिजुली को चुनावी मैदान में उतारा है।

Previous Post

आरक्षण समाप्त करने का मोदी मंत्र : ‘न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी’-राहुल

Next Post

रांची में दर्दनाक हादसा

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
रांची में दर्दनाक हादसा

रांची में दर्दनाक हादसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024
धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

May 17, 2023

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल की पुरानी बिल्डिंग मे आग लगने से अफरातफरी

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल की पुरानी बिल्डिंग मे आग लगने से अफरातफरी

July 11, 2025
राजद्रोह कानूनः अब संविधान पीठ में होगी सुनवाई

बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

July 10, 2025
महाराष्ट्र चुनाव की धांधली  बिहार में दोहराने की कोशिश:राहुल गांधी

महाराष्ट्र चुनाव की धांधली बिहार में दोहराने की कोशिश:राहुल गांधी

July 9, 2025
बिहार में वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ चक्का जाम

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ चक्का जाम

July 9, 2025

Recent News

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल की पुरानी बिल्डिंग मे आग लगने से अफरातफरी

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल की पुरानी बिल्डिंग मे आग लगने से अफरातफरी

July 11, 2025
राजद्रोह कानूनः अब संविधान पीठ में होगी सुनवाई

बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

July 10, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.