लेखक उदय कांत ने कहा कि नीतीश कुमार की बायोग्राफी की शुरुआत एक छोटे शहर से गुजरते हुए संघर्ष की गलियों से होती हुई अंततः उनकी वर्तमान स्थिति तक पहुंचती है। यह संघर्षों की कहानी के साथ उनके व्यक्तिगत, पारिवारिक और राजनीतिक परिवेश पर भी प्रकाश डालती है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बायोग्राफी ‘अंतरंग दोस्तों की नजर से’ लॉंच के लिए तैयार है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव 3 जुलाई को पटना में पुस्तक का विमोचन करेंगे। उदय कांत और नीतीश कुमार के अन्य करीबियों द्वारा लिखित इस बायोग्राफी को राजकमल प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।