• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home देश

नामांकन दाखिल करते समय सावधान रहें

ममता ने चुनावी सभा में कहा कि नए अधिकारी खारिज कर सकते हैं नामांकन

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
April 1, 2026
in देश
0
ममता ने बंगाल गवर्नर पर लगे छेड़छाड़ के आरोप पर मोदी को घेरा

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग द्वारा नवनियुक्त अधिकारियों को उनकी पार्टी के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है और उन्होंने पार्टी उम्मीदवारों से नामांकन दाखिल करते समय सावधानी बरतने को कहा है।

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में बीरभूम जिले के नानूर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर राजनीतिक लाभ के लिए केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। ममता ने रैली में कहा, “सब कुछ बदल दिया गया है, यहां नयी व्यवस्था है। निर्वाचन आयोग द्वारा नवनियुक्त अधिकारियों को आपका नामांकन खारिज करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है इसलिए नामांकन दाखिल करते समय सावधानी बरतें।

मुख्यमंत्री ने लोगों, खासकर महिलाओं से बीजेपी को वोट नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘वे (बीजेपी) महिला विरोधी हैं इसलिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में तार्किक विसंगति का हवाला देकर उनके नाम हटाए जा रहे हैं।’’ ममता बनर्जी ने एसआईआर पर उच्चतम न्यायालय की टिप्पणियों का भी स्वागत किया और कहा कि वह इससे खुश हैं।

इससे पहले दिन में, न्यायालय ने कहा कि अपीलीय न्यायाधिकरण उन अपीलों पर फैसला करेंगे जो उन व्यक्तियों द्वारा दायर की जाएंगी जिनके नाम मतदाता सूचियों से हटा दिए गए हैं और उन अपीलों पर भी जो चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा कथित गलत तरीके से नाम शामिल किए जाने के खिलाफ दायर की जाएंगी।

बाद में, बर्वान में एक अन्य रैली में मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बीजेपी लोगों से उनके बैंक खाता नंबर मांग रही है और उन्हें चेतावनी दी कि वे उन्हें साझा न करें। उन्होंने कहा, “यह बीजेपी की रणनीति है- चुनाव से पहले लोगों को नकद पैसे देना और फिर चुनाव के बाद उन्हें मूर्ख बनाना।”

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। मतगणना चार मई को होगी। चुनाव की घोषणा के बाद से ही राज्य में चुनाव प्रचार अभियान चरम पर है। पिछले दिनों कई जगहों पर टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो चुकी है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख करीब आएगी, वैसे-वैसे आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी बढ़ता जाएगा।

Previous Post

दिल्ली, यूपी,बिहार समेत 11 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024
धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

May 17, 2023

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
ममता ने बंगाल गवर्नर पर लगे छेड़छाड़ के आरोप पर मोदी को घेरा

नामांकन दाखिल करते समय सावधान रहें

April 1, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर 12 लोगों की मौत

दिल्ली, यूपी,बिहार समेत 11 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

April 1, 2026
जंग के बीच UAE का बड़ा फैसला

जंग के बीच UAE का बड़ा फैसला

April 1, 2026
त्योहार के मौसम में लगा महंगाई का झटका

कमर्शियल LPG की कीमतों में ₹195.5 की बढ़ोतरी

April 1, 2026

Recent News

ममता ने बंगाल गवर्नर पर लगे छेड़छाड़ के आरोप पर मोदी को घेरा

नामांकन दाखिल करते समय सावधान रहें

April 1, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर 12 लोगों की मौत

दिल्ली, यूपी,बिहार समेत 11 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

April 1, 2026
जंग के बीच UAE का बड़ा फैसला

जंग के बीच UAE का बड़ा फैसला

April 1, 2026
त्योहार के मौसम में लगा महंगाई का झटका

कमर्शियल LPG की कीमतों में ₹195.5 की बढ़ोतरी

April 1, 2026
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

ममता ने बंगाल गवर्नर पर लगे छेड़छाड़ के आरोप पर मोदी को घेरा

नामांकन दाखिल करते समय सावधान रहें

April 1, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर 12 लोगों की मौत

दिल्ली, यूपी,बिहार समेत 11 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

April 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.