नई दिल्ली:दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंत्री आतिशी सिंह मुख्यमंत्री केजरीवाल की जगह पर झंडा नहीं फहरा पाएंगी। इस प्रस्तव को खारिज कर दिया गया है। दिल्ली सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (GAD) ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। विभाग ने इसके पीछे नियमों का हवाला दिया है।
इससे पहले जेल में बंद सीएम केजरीवाल ने यह इच्छा जाहिर की थी कि उनकी जगह मंत्री आतिशी 15 अगस्त को छत्रसाल स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में झंडा फहराएं। इस संबंध में सीएम केजरीवाल ने उपराज्यपाल को एक पत्र लिखा था।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में हर साल दिल्ली सरकार छत्रसाल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करती है। इसमें मुख्यमंत्री झंडा फहराते हैं। लेकिन इस बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी कैबिनेट मंत्री आतिशी को झंडा फहराने के लिए अधिकृत किया था।