देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है। राजधानी में आज सुबह औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 335 दर्ज किया गया, जिसे ‘खतरनाक’ श्रेणी में माना जाता है। इस तरह की हवा की गुणवत्ता में सांस, सांस की बीमारी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
आज सुबह 6 बजे नेहरू नगर में सबसे ज्यादा AQI 355 दर्ज किया गया है, जो कि खतरनाक श्रेणी में आता है। वहीं, सबसे कम AQI मंदिर मार्ग 179 दर्ज किया गया।
सिर्फ दिल्ली ही नहीं, उसके आसपास के इलाकों, जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम या ग्रेटर नोएडा में भी वायु की गुणवत्ता बहुत खराब बनी हुई है। पूरे NCR क्षेत्र के लिए फिलहाल “स्वास्थ्य अलर्ट” जारी है।
नोएडा का AQI 312, ग्रेटर नोएडा का AQI 290, गाजियाबाद का AQI 310 और गुरुग्राम का AQI 278 दर्ज किया गया है। बढ़ते प्रदूषण के चलते इन इलाकों में भी लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। लोगों के लिए सांस लेने भी दूभर हो गया है।













