नई दिल्ली : देश की अंतरिक्ष-आधारित सौर वेधशाला आदित्य-एल1 को आगामी 19 सितंबर को सूर्य की ओर रवाना किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को कहा कि अगले मैनोवर में 19 सितंबर को लगभग दो बजे तड़के पृथ्वी की कक्षा से विदा होकर भारत की सौर वेधशाला आदित्य-एल1 लैंगरेंजियन प्वाइंट-1 (एल-1) की ओर बढ़ेगी।
इसरो के अनुसार, शुक्रवार तड़के 2.15 बजे आदित्य एल-1 की कक्षा का चौथा सफल उन्नयन किया गया। इसरो के अनुसार, आदित्य एल-1 अब 256 किमी गुना 1,21,973 किमी की अपनी नई कक्षा में है। इसरो ने कहा कि अगले मैनोवर में 19 सितंबर को लगभग दो बजे तड़के पृथ्वी की कक्षा से विदा होकर वेधशाला लैंगरेंजियन प्वाइंट-1 (एल-1) की ओर बढ़ेगी।