दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास बड़ा धमाका हुआ है। धमाका खड़ी हुई कार में हुआ है। इसके बाद इलाके में दशहत मच गई है। इस धमाके में आठ लोगों के मारे जाने और 25 से अधिक घायल होने की आशंका है।दिल्ली विस्फोट के बाद कई राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली विस्फोट के बाद बिहार में हाई अलर्ट जारी है। बिहार में टीमें अलर्ट पर हैं और सभी की जांच की जा रही है। दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद चंडीगढ़ में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस हाई अलर्ट पर है। केरल के पुलिस प्रमुख रावदा आज़ाद चंद्रशेखर ने पुलिस को पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सरकार ने सभी ज़िलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से घटना की जानकारी मिलने के बाद, उत्तर प्रदेश में पूरे पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रखने और गहन जांच व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।













