पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस 6 मामले सामने से हड़कंप मच गया है। 6 मरीजों में दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पुणे के एरंडवाने इलाके की 28 साल की गर्भवती महिला में जीका वायरस का संक्रमण पाया गया है। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा एक और 12 हफ्ते की गर्भवती महिला संक्रमित पाई गई है। फिलहाल, दोनों महिलाओं की हालत स्थिर है।