• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home देश

महाराष्ट्र चुनाव में 288 सीटों के लिए 4,140 उम्मीदवार

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
November 5, 2024
in देश
0
महाराष्ट्र चुनाव में 288 सीटों के लिए 4,140 उम्मीदवार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए कुल 4,140 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। नंदुरबार की शहादा सीट पर सिर्फ तीन उम्मीदवार हैं, जबकि बीड की माजलगांव सीट पर 34 उम्मीदवार हैं। मतदान 20 नवंबर को होगा, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

राज्य के मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी ने कहा, “हमें 288 सीटों के लिए 7,078 वैध नामांकन पत्र मिले। इनमें से 2,938 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया है, जिससे 4,140 उम्मीदवार मैदान में हैं।” उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के लिए 4,140 उम्मीदवारों का आंकड़ा 2019 के विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 3,239 उम्मीदवारों से 28 प्रतिशत अधिक है।

निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि नंदुरबार की शहादा सीट पर सिर्फ तीन उम्मीदवार हैं, जबकि बीड की माजलगांव सीट पर 34 उम्मीदवार हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई की 36 सीटों पर 420 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे, जबकि पुणे जिले की 21 सीटों पर 303 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया समाप्त होने से कोल्हापुर उत्तर सीट पर कांग्रेस को निराशा हाथ लगी, क्योंकि उसकी उम्मीदवार मधुरिमा राजे छत्रपति ने अपना नाम वापस ले लिया, जबकि बीजेपी मुंबई के बोरीवली से गोपाल शेट्टी को मनाने में सफल रही। महायुति के लिए हालांकि सिरदर्द बरकरार रहा क्योंकि मुंबई के माहिम विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार सदा सरवणकर ने पार्टी नेतृत्व के दबाव के बावजूद अपना नाम वापस लेने से इनकार कर दिया। उनका मुकाबला मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे से होगा। ठाकरे को बीजेपी का समर्थन हासिल है।

अहिल्यानगर के श्रीगोंडा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक उम्मीदवार प्रतिभा पाचपुते, जो मौजूदा विधायक बबनराव पाचपुते की पत्नी हैं, ने अपना नामांकन वापस ले लिया और अपने बेटे विक्रमसिंह पाचपुते की ओर से एबी फॉर्म दाखिल किया। विक्रमसिंह राज्य बीजेपी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं। एक बीजेपी नेता ने कहा, “हमने विक्रमसिंह पाचपुते को उनकी मां के अनुरोध पर एबी फॉर्म दिया है। वह पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे।”

भाजपा पुणे जिले की चिंचवाड़ सीट से बागी नाना काटे को मनाने में भी कामयाब रही, जिससे पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार शंकर जगताप का इस सीट पर एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के राहुल कलाटे के खिलाफ सीधे मुकाबले का रास्ता साफ हो गया है। अहिल्यानगर की शिरडी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार और राज्य के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल अपने पार्टी सहयोगी राजेंद्र पिपाड़ा को चुनाव न लड़ने के लिए राजी नहीं कर सके। विखे पाटिल की खुलेआम आलोचना करने वाले पिपाड़ा ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बातचीत के बाद भी अपना रुख नहीं बदला।

कांग्रेस के मुख्तार शेख ने पुणे के कस्बा पेठ विधानसभा क्षेत्र से नामांकन वापस ले लिया और पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर को समर्थन देने की घोषणा की। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कांग्रेस के सात बागी नेताओं ने अपना नाम वापस ले लिया। इनमें नासिक सेंट्रल से हेमलता पाटिल, भायखला से मधु चव्हाण और नंदुरबार से विश्वनाथ वाल्वी शामिल हैं।

देवलाली से शिवसेना उम्मीदवार राजश्री अहेराव और डिंडोरी (जिला नासिक) से धनराज महाले, जो अपने एबी फॉर्म (पार्टी से मिलने वाला आवश्यक चुनाव दस्तावेज) को विशेष विमान से भेजे जाने के बाद सुर्खियों में आए थे, ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया। महायुति के सीट बंटवारे के समझौते के तहत आधिकारिक तौर पर सहयोगी अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा को सीट आवंटित किए जाने के बावजूद शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने दोनों को मैदान में उतारा था।

Previous Post

यूपी मदरसा एक्ट मामले में योगी सरकार को ‘सुप्रीम’ झटका

Next Post

डोनाल्ड फिर बने अमेरिका के राष्ट्रपति

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
बाइडेन ने शुरू किया चुनाव अभियान

डोनाल्ड फिर बने अमेरिका के राष्ट्रपति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024
धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

May 17, 2023
मध्य प्रदेश में दलित युवक को नग्न कर उलटा लटकाया

मध्य प्रदेश में दलित युवक को नग्न कर उलटा लटकाया

February 14, 2024

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
सिक्किम में आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की मौत

सिक्किम में आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की मौत

June 2, 2025
अरशद वारसी, उनकी पत्नी और 57 अन्य  खिलाफ सेबी  की कारवाई

अरशद वारसी, उनकी पत्नी और 57 अन्य खिलाफ सेबी की कारवाई

May 31, 2025
कोरोना वायरस एक बार फिर पांव पसारने लगा

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2700 के पार

May 31, 2025
रिजॉर्ट मालिक समेत तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा

रिजॉर्ट मालिक समेत तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा

May 30, 2025

Recent News

सिक्किम में आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की मौत

सिक्किम में आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की मौत

June 2, 2025
अरशद वारसी, उनकी पत्नी और 57 अन्य  खिलाफ सेबी  की कारवाई

अरशद वारसी, उनकी पत्नी और 57 अन्य खिलाफ सेबी की कारवाई

May 31, 2025
कोरोना वायरस एक बार फिर पांव पसारने लगा

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2700 के पार

May 31, 2025
रिजॉर्ट मालिक समेत तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा

रिजॉर्ट मालिक समेत तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा

May 30, 2025
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

सिक्किम में आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की मौत

सिक्किम में आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की मौत

June 2, 2025
अरशद वारसी, उनकी पत्नी और 57 अन्य  खिलाफ सेबी  की कारवाई

अरशद वारसी, उनकी पत्नी और 57 अन्य खिलाफ सेबी की कारवाई

May 31, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.