नई दिल्ली: 8 राज्यों की 57 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 40.09% मतदान लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के मतदान के बीच पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। संदेशखाली में भी माहौल खराब हो गया है। महिलाओं ने थाने को घेर लिया है। हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। महिलाओं ने राजबाड़ी पुलिस पोस्ट को घेरा और यहां पर जमकर नारेबाजी की।
संदेशखाली के शेखपरा आगराटी गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया है। लोगों का आरोप है कि गांव के एक घर में किसी ने बम रख दिया था। पुलिस ने इस मामले में 19 साल के एक लड़के को पकड़ा है। इसके अलावा दो और लोगों को हिरासत में लिया गया है। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने लड़के को छोड़ दिया, लेकिन हिरासत में लिए गए दो लोगों को नहीं छोड़ा। इस बात से नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।