• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home देश

तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग केस में 10 आरोपी दोषी करार

मुख्य आरोपी पप्पू मंडल के अलावा भीम सिंह मंडल, कमल महतो, मदन नायक, अतुल महाली, सुमंत महतो, विक्रम मंडल, चामू नायक, प्रेमचंद महाली और प्रकाश मंडल को केस में दोषी पाया गया है। वहीं बरी किए गए आरोपियों में सत्यनारायण नायक और सुमंत प्रधान शामिल हैं।

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
June 28, 2023
in देश
0
तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग केस में 10 आरोपी दोषी करार

झारखंड के बहुचर्चित तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग केस में चार साल बाद सरायकेला की जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। इस केस से जुड़े सभी पक्षों को सुनने के बाद जिला अदालत ने आज तबरेज अंसारी की हत्या में संलिप्त पाते हुए 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। जबकि, दो आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।

दोषी करार दिए अभियुक्तों की सजा के बिंदु पर 5 जुलाई को सुनवाई होगी। सरायकेला के एडीजे-वन अमित शेखर की कोर्ट ने इस केस में जिन्हें दोषी पाया है, उनमें मुख्य आरोपी पप्पू मंडल के अलावा भीम सिंह मंडल, कमल महतो, मदन नायक, अतुल महाली, सुमंत महतो, विक्रम मंडल, चामू नायक, प्रेमचंद महाली और प्रकाश मंडल शामिल हैं। बरी किए गए आरोपियों में सत्यनारायण नायक और सुमंत प्रधान हैं।

18 जून 2019 को जमशेदपुर के पास धातकीडीह में तबरेज अंसारी को चोर बताकर भीड़ ने बुरी तरह पीटा था, जिसकी बाद में पुलिस हिरासत में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। यह मॉब लिंचिंग केस पूरे देश में चर्चित हुई थी और इसे लेकर सियासी बहस का सिलसिला छिड़ गया था। विपक्षी दलों ने राज्य के साथ-साथ केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाए थे। बताया गया था कि चोरी के आरोप में तबरेज अंसारी को लोगों ने पकड़ लिया था और खंभे से बांधकर उसकी पिटाई की थी। पिटाई के दौरान लोगों ने तबरेज अंसारी से ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगवाए थे।

पिटाई के दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। तबरेज की पिटाई के बाद अगले दिन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल तबरेज को ही गिरफ्तार कर लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे चिकित्सकीय रूप से फिट घोषित कर दिया। एक मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए। इस दौरान तबरेज की हालत बिगड़ती गई और उसकी 22 जून को मौत हो गई थी।

मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में इनमें से मुख्य आरोपी पप्पू मंडल को छोड़ बाकी आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। इस बीच एक आरोपी की मौत हो गई। गवाहों और सबूतों के आधार पर लंबी सुनवाई के बाद मंगलवार को अदालत द्वारा 10 आरोपियों को दोषी करार दिए जाने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। अब इस मामले में सजा के बिंदु पर आगामी 5 जुलाई को सुनवाई होगी।

Previous Post

राफेल सौदे के साथ जो हुआ, वह प्रीडेटर समझौते के साथ दोहराया जा रहा है!

Next Post

मणिपुर में हिंसा के चलते ऑफिस नहीं जा रहे लोगों को नहीं मिलेगी सैलरी

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
मणिपुर में हिंसा के चलते ऑफिस नहीं जा रहे लोगों को नहीं मिलेगी सैलरी

मणिपुर में हिंसा के चलते ऑफिस नहीं जा रहे लोगों को नहीं मिलेगी सैलरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024
धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

May 17, 2023

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
मणिपुर हिंसा विभाजनकारी राजनीति का नतीजा-कांग्रेस

ईरान-इजरायल जंग पर कांग्रेस ने जताई चिंता

March 1, 2026
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु को मिली जमानत

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु को मिली जमानत

March 1, 2026
आर्मी व नेवी द्वारा  गोरखपुर में विशाल आई सर्जरी कैंप में माटी न्यास की भागीदारी

आर्मी व नेवी द्वारा गोरखपुर में विशाल आई सर्जरी कैंप में माटी न्यास की भागीदारी

February 28, 2026
योगी सरकार के अनुपूरक बजट पर  सवाल

भाजपाई सरकार चला रहे हैं या मनमानी का सर्कस?

February 28, 2026

Recent News

मणिपुर हिंसा विभाजनकारी राजनीति का नतीजा-कांग्रेस

ईरान-इजरायल जंग पर कांग्रेस ने जताई चिंता

March 1, 2026
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु को मिली जमानत

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु को मिली जमानत

March 1, 2026
आर्मी व नेवी द्वारा  गोरखपुर में विशाल आई सर्जरी कैंप में माटी न्यास की भागीदारी

आर्मी व नेवी द्वारा गोरखपुर में विशाल आई सर्जरी कैंप में माटी न्यास की भागीदारी

February 28, 2026
योगी सरकार के अनुपूरक बजट पर  सवाल

भाजपाई सरकार चला रहे हैं या मनमानी का सर्कस?

February 28, 2026
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

मणिपुर हिंसा विभाजनकारी राजनीति का नतीजा-कांग्रेस

ईरान-इजरायल जंग पर कांग्रेस ने जताई चिंता

March 1, 2026
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु को मिली जमानत

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु को मिली जमानत

March 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.