नई दिल्ली : विक्रम लैंडर चंद्रयान 3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हो गया है। चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर को चांद के सतह पर उतरने की आखिरी 100 किलोमीटर की यात्रा खुद करनी है। उसे अपने इंजनों यानी थ्रस्टर्स का इस्तेमाल करके अपनी गति धीमी करनी है। साथ ही ऊंचाई भी कम करनी है।