पटना :दिल्ली से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 5128 हवा में 45 मिनट तक मंडराती रही। पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड करने का वक्त 11.45 था लेकिन यह फ्लाइन 12.33 बजे में लैंड की। इस दौरान फ्लाइट पटना का चक्कर लगाती रही।
फ्लाइट के लेट लैंडिंग को लेकर यह बताया जाता है कि बरसात की वजह से सिग्नल मिलने में दिक्कत हुई। सही समय पर सिग्नल नहीं मिलने के कारण फ्लाइट को लैंड होने का आदेश एटीएस ने नही दिया। इस वजह से फ्लाइट आसमान में चक्कर काटती रही।
इस फ्लाइट में यात्रा करने वाले एक यात्री ने बताया कि हम लोग लैंडिंग का इंतजार कर रहे थे। तभी फ्लाइट ऊपर की तरफ उठ गई। कुछ ऊपर जाने के बाद पटना का चक्कर लगाने लगी। फ्लाइट लगभग 45 मिनट तक आसमान में ही मंडराती रही। इस फ्लाइट में बैठे सभी यात्री काफी डर गए। फ्लाइट के लैंड होने के बाद यात्रियों की जान में जान आई।