रांची:बिहार के 50 हजार के इनामी बदमाश संजय कुमार उर्फ संजय सिंह को बुधवार को रांची में गिरफ्तार किया गया। बिहार से आयी स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने रांची पुलिस की मदद से उसे सदर थाना क्षेत्र में पकड़ा। उसके पास से एक अवैध रायफल भी बरामद की गई है।
बताया गया कि संजय सिंह बिहार के कुख्यात पांडव गिरोह का सरगना है। वह मूल रूप से पटना जिले के धनरूआ थाना अंतर्गत नीमा गांव का रहने वाला है। आरोप है कि 27 अप्रैल 2022 को उसने अभिराम शर्मा और दिनेश शर्मा नामक दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।