पटना:बिहार के मुख्य सचिव आमीर सुबहानी को सीटी स्कैन में माइनर ट्रामा डिटेक्ट हुआ है। उनको तीन दिनों से बुखार था। गुरुवार सुबह में गिरने के कारण उनके सिर में चोट लग गई थी और वो असहज महसूस कर रहे थे।
इसके बाद उन्हें गुरुवार रात करीब ढाई बजे पारस में भर्ती करवाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनका हाल-चाल जानने वहां पहुंचे थे। पहले उन्हें डेंगू होने की आशंका व्यक्त की गई थी।
पारस हॉस्पिटल प्रबंधन के मुताबिक, बिहार के मुख्य सचिव की स्थिति सुधरी है और उसमें स्थिरता बनी हुई है। मल्टी डिसिप्लिनरी डॉक्टरों की टीम और सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. एए हई उनके हालत पर सूक्ष्मता से नजर रखे हुए हैं।