• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home बिहार

जामिया के पूर्व छात्र अदनान ने चंद्रयान-3 मिशन में निभाई अहम भूमिका

बिहार के दरभंगा से ताल्लुक रखने वाले अदनान ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से वर्ष 2003 में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और फिर वर्ष 2007 में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (कंप्यूटर साइंस) किया था।

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
August 30, 2023
in बिहार
0
जामिया के पूर्व छात्र अदनान  ने चंद्रयान-3 मिशन में निभाई अहम भूमिका

पटना: दिल्ली स्थित केंद्रीय विश्विद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) के पूर्व छात्र मोहम्मद अदनान ने भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के ऐतिहासिक मिशन चंद्रयान-3 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अदनान वर्तमान में इसरो में टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क में वैज्ञानिक ‘एफ’ के पद पर कार्यरत हैं। वह पिछले 15 साल से इसरो से जुड़े हैं और चंद्रयान-2 और मिशन मार्स (एमओएम) की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।

बिहार के दरभंगा से ताल्लुक रखने वाले अदनान ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से वर्ष 2003 में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और फिर वर्ष 2007 में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (कंप्यूटर साइंस) किया था। इसके बाद मोहम्मद अदनान 2008 से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से जुड़ गए और पिछले 15 साल से एजेंसी के लगभग हर अहम मिशन में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं I

इस उपलब्धि से उत्साहित जामिया की कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने कहा, “मुझे यह जानकर खुशी हुई कि हमारे छात्र इस क्षेत्र में इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे हमारी खुशी और बढ़ गई है। मैं अदनान को मिशन में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए बधाई देती हूं। यह निश्चित रूप से हमारे मौजूदा छात्रों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा।

एक और बड़ी बात है कि जामिया विश्वविद्यालय के तीन और पूर्व छात्र अमित कुमार भारद्वाज, मो. काशिफ और अरीब अहमद भी इसरो के ऐतिहासिक चंद्रयान-3 का हिस्सा थे। अमित ने बताया कि उन्होंने फरवरी 2022 में एक वैज्ञानिक के रूप में प्रतिष्ठित मैकेनिकल सिस्टम्स ग्रुप इसरो में शामिल होकर एक नए अध्याय की शुरुआत की। वैज्ञानिक और चंद्रयान मिशन के सदस्य अमित ने कहा, उन्हें चंद्रयान- 3 मिशन के लिए ‘विक्रम’ की सुरक्षित लैंडिंग के दौरान आवश्यक संपूर्ण नेविगेशन के लिए लेजर आधारित सेंसर के डिजाइन, विश्लेषण और कार्यान्वयन के क्षेत्र में काम करने का अवसर मिला।

अमित ने बताया कि चंद्रयान-2 की विफलता के बाद इनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई। अमित सेंसर टेक्नोलॉजी से जुड़े हैं। चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर के अंतिम अवतरण के दौरान, जिसमें रफ ब्रेकिंग और फाइन ब्रेकिंग चरण शामिल हैं, जहां वेग काफी कम होते हैं, वहां सेंसर अंतिम टचडाउन के दौरान नेविगेशन, मार्गदर्शन और जोर के नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अमित ने कहा कि यह यात्रा अकेले उनकी नहीं है। इसरो में उनका कार्य क्षेत्र व्यापक विविधता के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांडिंग के लिए एंटीना सिस्टम का डिजाइन, विश्लेषण और कार्यान्वयन है। चंद्रयान-3 मिशन में, उनके एंटीना सिस्टमों में से एक ’32 मीटर डीप स्पेस नेटवर्क एंटीना’ ने ‘विक्रम’ लैंडर की लैंडिंग के दौरान सबसे महत्वपूर्ण समय सहित सीएच-3 मॉड्यूल को ट्रैक करने और कमांड करने में प्रमुख भूमिका निभाई।

Previous Post

  प्रधानमंत्री ने नई दिल्‍ली में अपने निवास पर बच्‍चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया

Next Post

लखनऊ में नाबालिग लड़की को अगवाकर गैंगरेप

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
लखनऊ में नाबालिग लड़की को अगवाकर गैंगरेप

लखनऊ में नाबालिग लड़की को अगवाकर गैंगरेप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024
धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

May 17, 2023

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के  घर पर फायरिंग को लेकर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट

फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग को लेकर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट

February 4, 2026
देश में कहां होगी बारिश, कहां पड़ेगी लू की मार

उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर ली करवट

February 4, 2026
सहारनपुर में दर्दनाक हादसा!

यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी

February 3, 2026
छात्रों से नमाज पढ़वाने के आरोप में सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य निलंबित

छात्रों से नमाज पढ़वाने के आरोप में सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य निलंबित

February 3, 2026

Recent News

फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के  घर पर फायरिंग को लेकर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट

फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग को लेकर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट

February 4, 2026
देश में कहां होगी बारिश, कहां पड़ेगी लू की मार

उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर ली करवट

February 4, 2026
सहारनपुर में दर्दनाक हादसा!

यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी

February 3, 2026
छात्रों से नमाज पढ़वाने के आरोप में सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य निलंबित

छात्रों से नमाज पढ़वाने के आरोप में सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य निलंबित

February 3, 2026
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के  घर पर फायरिंग को लेकर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट

फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग को लेकर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट

February 4, 2026
देश में कहां होगी बारिश, कहां पड़ेगी लू की मार

उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर ली करवट

February 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.