• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home बिहार

बिहार में 50 लाख से ज्यादा वोटर नहीं मिले घर पर

ऐसे में अंतिम सूची में ऐसे मतदाताओं के नाम कट सकते हैं

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
July 23, 2025
in बिहार
0
तीसरे चरण में  60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग

बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस बीच मंगलवार को चुनाव आयोग ने एसआईआर पर जो अपडेट जारी किया है, उसके मुतबिक, 50 लाख से ज्यादा मतदाता अपने पते पर नहीं मिले हैं, जबकि 18 लाख से ज्यादा मृत पाए गए हैं। ऐसे में अंतिम सूची में ऐसे मतदाताओं के नाम कट सकते हैं।

भारत निर्वाचन आयोग ने आज एक बयान में कहा कि बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य चल रहा है। अब केवल 2.70% मतदाता ही फॉर्म भरने के लिए शेष हैं। आज मंगलवार तक, 97.30% मौजूदा मतदाताओं ने 1 अगस्त, 2025 को प्रकाशित होने वाली मसौदा मतदाता सूची में शामिल होने के लिए अपना गणना फॉर्म जमा कर दिया है।

चुनाव आयोग ने आगे कहा कि बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में, 21 जुलाई, 2025 तक, घर-घर जाकर किए गए सर्वेक्षण के दौरान 52.30 लाख से ज़्यादा मतदाता अपने पते पर नहीं पाए गए। लगभग 18.5 लाख मतदाता मृत पाए गए, 26 लाख स्थायी रूप से स्थानांतरित पाए गए, लगभग 7.5 लाख मतदाता कई जगहों पर पंजीकृत पाए गए और लगभग 11,000 का पता नहीं चल पाया।

आयोग के अनुसार, बिहार में अब तक 7,89,69,844 मतदाताओं में से 7,16,04,102 यानी 90.67 प्रतिशत गणना प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं। डिजिटल गणना प्रपत्रों की संख्या 7,13,65,460 यानी 90.37 प्रतिशत है। जहां अब तक 52,30,126 यानी 6.62 प्रतिशत निर्वाचक अपने पते पर अनुपस्थित पाए गए तो वहीं 18,66,869 यानी 2.36 प्रतिशत मृत वोटर पाए गए। अब तक स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की संख्या 26,01,031 यानी 3.29 प्रतिशत है। एक से अधिक स्थानों पर नामांकित मतदाता 7,50,742 यानी 0.95 प्रतिशत हैं, जबकि अप्राप्त वोटर (जिन निर्वाचकों का पता नहीं चल पा रहा है) 11,484 यानी 0.01 प्रतिशत हैं।

आयोग ने कहा कि कुल सम्मिलित निर्वाचक 7,68,34,228 यानी 97.30 प्रतिशत हैं। अब सिर्फ 21,35,616 यानी 2.70 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त होने शेष हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, बिहार में चल रहे एसआईआर में यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं कि सभी पात्र मतदाताओं को 1 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्रॉफ्ट मतदाता सूची में शामिल किया जाए।

चुनाव आयोग के आंकड़ों से स्पष्ट है कि करीब एक करोड़ वर्तमान मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कट सकते हैं। इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार चुनाव आयोग के इस कवायद का विरोध कर रहा है। आज भी बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने वोटर वेरिफिकेशन के इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की। मांग नहीं माने जाने पर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ, जिसके कारण बार-बार सदन स्थगित करना पड़ा।

Previous Post

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम हमले पर संसद में संग्राम जारी!

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अपने सांसदों को व्हिप जारी किया

ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम हमले पर संसद में संग्राम जारी!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Hands on: Samsung Galaxy A5 2017 review

April 12, 2023
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024
धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

May 17, 2023

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में भयावह हादसा

दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में भयावह हादसा

February 21, 2026
वोटर आईडी से लिंक होगा आधार कार्ड

राजस्थान में 31 लाख से अधिक नाम लिस्ट से बाहर

February 21, 2026
आर्थिक वृद्धि को फिर झटका: आठ बुनियादी क्षेत्रों की वृद्धि दर घटकर चार प्रतिशत पर आई

आर्थिक वृद्धि को फिर झटका: आठ बुनियादी क्षेत्रों की वृद्धि दर घटकर चार प्रतिशत पर आई

February 20, 2026
राबड़ी ने नीतीश पर महिलाओं को अपमानित करने का आरोप लगाया

क्या राम राज्य में ऐसा ही होता है?

February 20, 2026

Recent News

दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में भयावह हादसा

दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में भयावह हादसा

February 21, 2026
वोटर आईडी से लिंक होगा आधार कार्ड

राजस्थान में 31 लाख से अधिक नाम लिस्ट से बाहर

February 21, 2026
आर्थिक वृद्धि को फिर झटका: आठ बुनियादी क्षेत्रों की वृद्धि दर घटकर चार प्रतिशत पर आई

आर्थिक वृद्धि को फिर झटका: आठ बुनियादी क्षेत्रों की वृद्धि दर घटकर चार प्रतिशत पर आई

February 20, 2026
राबड़ी ने नीतीश पर महिलाओं को अपमानित करने का आरोप लगाया

क्या राम राज्य में ऐसा ही होता है?

February 20, 2026
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में भयावह हादसा

दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में भयावह हादसा

February 21, 2026
वोटर आईडी से लिंक होगा आधार कार्ड

राजस्थान में 31 लाख से अधिक नाम लिस्ट से बाहर

February 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.