शेखपुरा : शेखपुरा में हथियावां ओपी के एक गांव में एक नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शेखपुरा के महिला थाना में शनिवार की शाम में इस आशय की प्राथमिकी की गई है।प्राथमिकी में गांव के ही दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पुलिस के द्वारा पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। वहीं, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना एक माह पहले की बताई जा रही है। पीड़िता की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इस आशय की जानकारी देते हुए शेखपुरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में शनिवार को यह बात आई है। मामले को लेकर महिला थाना में प्राथमिकी कराई गई है।पीड़ित नाबालिग छात्रा की मां के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में गांव के ही ब्रजेश रावत (19 वर्ष) और रॉकी कुमार (20 वर्ष) को आरोपित किया गया है।