पटना के गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर भारतीय मोमिन फ्रन्ट महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। इनका यह विरोध मणिपुर में महिलाओं के साथ हो रहे घिनौनी वारदात, दरिंदगी, यौन शोषण और हैवानियत पर केंद्र सरकार की चुप्पी के खिलाफ में किया गया। इनकी मांग है कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना के बाद उन दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले समय में यह प्रदर्शन और भी उग्र करेंगी।
प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा यादव ने कहा कि मणिपुर में जिस तरीके से महिला के साथ किया गया है। बदमाशों को फांसी की सजा दी जाए। उन बेटियों को न्याय मिलना चाहिए। सरकार बोली थी कि बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओं, लेकिन अभी बेटी कहीं सुरक्षित नहीं है। उन्हीं बेटियों के कारण हम लोग रोड पर खड़े हैं। अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं कर सकती हैं तो ऐसी सरकार इस्तीफा दे दे। अब हमारा यह कार्यक्रम बंद नहीं होगा। आने वाले समय में हम पूरा कारगिल चौक जाम कर देंगे। दिल्ली तक जाएंगे।
महिला मोर्चा की सचिव ने कहा कि मणिपुर में महिला के साथ में इतनी बड़ी घटना घटी है, जो नहीं होनी चाहिए। आज हमारे प्रधानमंत्री को 10 साल हो गए हैं। ऐसा लगता है कि आने वाले समय में ऐसी घटनाएं और भी बढ़ेगी। महिलाओं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है।