• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar
Advertisement
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں
No Result
View All Result

Home बिहार

भीषण गर्मी के कहर के बाद जागी बिहार सरकार

सभी स्कूल, कोचिंग और आंगनवाड़ी केंद्र 8 जून तक बंद

Qaumi Tanzeem by Qaumi Tanzeem
May 29, 2024
in बिहार
0
भीषण गर्मी के कहर के बाद जागी बिहार सरकार

पटना:बिहार के विभिन्न जिलों में भीषण गर्मी के कारण कई विद्यार्थियों के बुधवार को बेहोश होने के बाद जागी नीतीश कुमार सरकार ने राज्य के सभी निजी और सरकारी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों को 8 जून तक बंद करने का आदेश जारी किया है। दरअसल बिहार के शेखपुरा और बेगुसराय जिलों में भीषण गर्मी के कारण सरकारी स्कूलों के कई विद्यार्थी बुधवार को बेहोश हो गए थे, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भीषण गर्मी और भयंकर लू की चपेट से राज्य में आपदा की स्थिति बन रही है। विज्ञप्ति के मुताबिक, इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को निर्देश दिया है कि आवश्यकतानुसार वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्कूलों को बंद करने के संबंध में समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित न हो। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को यह भी निर्देश दिया है कि वे आपदा प्रबंधन समूह की बैठक आयोजित कर वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अन्य आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बिहार में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान मंगलवार को औरंगाबाद जिले में दर्ज किया गया जो 47.7 डिग्री सेल्सियस था। बिहार भीषण गर्मी की चपेट में है और राज्य के कई स्थानों पर बुधवार को दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। भीषण गर्मी के कारण सूबे में कई जगह स्कूलों में छात्र और छात्राओं के बेहोश होकर गिरने की घटनाएं सामने आईं।

शेखपुरा जिले के मनकौल मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद ने कहा, ‘‘बुधवार को अत्यधिक गर्मी की स्थिति के कारण जब प्रार्थना सभा चल रही थी, तब लगभग 6-7 छात्र बेहोश हो गए। हमने प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने की कोशिश की। छात्रों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।’’ कक्षा में छात्र-छात्राओं के बेहोश होने की घटनाएं बेगूसराय और मोतिहारी से भी सामने आईं हैं।

इस बीच बिहार के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव और सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि विगत कुछ दिनों से अप्रत्याशित भीषण गर्मी के साथ लू के प्रकोप में बिहार राज्य के अधिकांश जिले हैं और गया, औरंगाबाद, कैमूर में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है और यही स्थिति कमोबेश अन्य सभी जिलों की भी है।

पत्र में कहा गया है कि आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के प्रतिनिधि के द्वारा यह अनुमान बताया गया है कि ऐसी स्थिति आठ जून तक बने रहने की संभावना है। पत्र में कहा गया है, “इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय (कोचिंग संस्थान सहित) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में 30 मई से आठ जून तक शिक्षण कार्य बन्द रखा जाए ताकि भीषण गर्मी के प्रकोप से बच्चों को बचाया जा सके।

Previous Post

दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान पहुंचा 52.3 डिग्री

Next Post

भीषण गर्मी और लू की तपिश से देश को कुछ हिस्सों को आज राहत मिलने के उम्मीद

Qaumi Tanzeem

Qaumi Tanzeem

Next Post
भीषण गर्मी और लू की तपिश से देश को कुछ हिस्सों को आज राहत मिलने के उम्मीद

भीषण गर्मी और लू की तपिश से देश को कुछ हिस्सों को आज राहत मिलने के उम्मीद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

उत्तराखंड के देहरादून में बाघ और गुलदार का आतंक

January 17, 2024
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी

February 10, 2024
धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू राष्ट्र’ पर नीतीश कुमार का जवाब- यह संभव ही नहीं, हर धर्म का बराबर सम्मान

May 17, 2023
मध्य प्रदेश में दलित युवक को नग्न कर उलटा लटकाया

मध्य प्रदेश में दलित युवक को नग्न कर उलटा लटकाया

February 14, 2024

Hello world!

1

The Legend of Zelda: Breath of the Wild gameplay on the Nintendo Switch

0

Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review

0

macOS Sierra review: Mac users get a modest update this year

0
वंचितों का आरक्षण छीनना चाहती है बीजेपी

भारत की अपराध राजधानी बन गया है बिहार : राहुल गांधी

June 6, 2025
बेंगलुरु  भगदड़ में 11 लोगों की मौत के मामले में सख्त एक्शन

बेंगलुरु भगदड़ में 11 लोगों की मौत के मामले में सख्त एक्शन

June 5, 2025
मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार मामले में ACB का  समन

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार मामले में ACB का समन

June 4, 2025
सिक्किम में आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की मौत

सिक्किम में आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की मौत

June 2, 2025

Recent News

वंचितों का आरक्षण छीनना चाहती है बीजेपी

भारत की अपराध राजधानी बन गया है बिहार : राहुल गांधी

June 6, 2025
बेंगलुरु  भगदड़ में 11 लोगों की मौत के मामले में सख्त एक्शन

बेंगलुरु भगदड़ में 11 लोगों की मौत के मामले में सख्त एक्शन

June 5, 2025
मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार मामले में ACB का  समन

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार मामले में ACB का समन

June 4, 2025
सिक्किम में आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की मौत

सिक्किम में आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की मौत

June 2, 2025
Qaumi Tanzeem | Hindi News | Latest News | Breaking Samachar

Qaumi Tanzeem provide national news, international news, sports, articles, business, entrtaimnet, jobs and career news in Hindi online.

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अरब दुनिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कैरियर
  • खेल
  • झारखंड
  • दुनिया
  • देश
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल

Recent News

वंचितों का आरक्षण छीनना चाहती है बीजेपी

भारत की अपराध राजधानी बन गया है बिहार : राहुल गांधी

June 6, 2025
बेंगलुरु  भगदड़ में 11 लोगों की मौत के मामले में सख्त एक्शन

बेंगलुरु भगदड़ में 11 लोगों की मौत के मामले में सख्त एक्शन

June 5, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • बिहार
  • अरब दुनिया
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • नौकरी
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Epaper
  • اردو خبریں

© copyright 2017 - 2023, Qaumi Tanzeem, All Rights Reserved.