देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार खराब श्रेणी में बना हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी के ज्यादातर इलाकों में AQI 300 के पार है। 29 नवंबर की रात सीजन की अब तकी सबसे सर्द रात रही है। आंकड़ों के अनुसार, नवंबर का महीना पिछले 5 सालों में सबसे गर्म महीना रहा है। इस महीने में दिन और रात का तापमान सबसे ज्यादा रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, साल 2019 के बाद इस साल नवंबर के महीने में सबसे देरी से तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया है। साल 2019 में 1 दिसंबर को तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया था।
नवंबर के महीने में औसत न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दीर्घावधि औसत (एलपीए) 13 डिग्री सेल्सियस से करीब दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं, औसत अधिकतम तापमान एलपीए से 1.1 डिग्री ज्यादा 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो साल 2019 के बाद से सबसे गर्म नवंबर का महीना है।