दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ हफ्तों में आंखों की फ्लू के मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि यह हर साल होता है, लेकिन इस साल असामान्य बारिश, बाढ़ और वातावरण में बढ़ी हुई नमी की वजह से ज्यादा बढ़ गया है। आंखों के डॉक्टरों के अनुसार, इस बीमारी से जुड़े मरीजों की संख्या में करीब 50 से 60 फिसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस बीमारी से ज्यादातर बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। हर तीसरे बच्चे की आंखें लाल हो रही हैं या उसे कंजंक्टिवाइटिस है।
कंजंक्टिवाइटिस आंखों से जुड़ी बीमारी है, जो आंखों के सफेद भाग को संक्रमित कर देती है। इससे आंखें लाल हो जाती हैं। आंखों में सूजन हो जाता है। इसे पिंक आई भी कहा जाता है। ये एक वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण की वजह से होता है और यह बहुत ही संक्रामक होता है। यह ठंड या श्वसन संक्रमण के लक्षणों के साथ हो सकता है, जैसे कि गले में खराश। सही तरीके से सफाई न की गई या आपके नहीं होने वाले संपर्क लेंस पहनने से बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस हो सकता है।
कंजंक्टिवाइटिस सीधे संपर्क से फैलता है। अगर आपने संक्रमित चीजों को छूने के बाद अपनी आंखों छुआ तो आपको भी यह बीमारी हो सकती है। ऐसे में डॉक्टरों के मुताबिक, जब भी आप इस बीमारी से संक्रमित हों तो अपने तौलिये और कपड़ों को दूसरों से शेयर न करें, क्योंकि आप से यह बीरमारी दूसरों को भी हो सकती है।
संक्रमित लोगों की आंखों से सामान्य रूप से दिनभर येलो या हरा चिपचिपा पानी निकलता है। आंखों में खुजली महसूस होती है, और पलकें सूज जाती हैं। बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस का इलाज अक्सर एंटीबायोटिक आंख ड्रॉप्स या ऑइंटमेंट के साथ किया जाता है ताकि संक्रमण को खत्म किया जा सके।